दीपावली पर पंद्रह सौ परिवारों में मिष्ठान वितरण कर घोली मिठास

0
72

भगवान राम से सीखे परिवार समाज और देश के प्रति समर्पण, त्योहार पर आपसी मनमुटाव मिलकर एक साथ रहने की अपील

फर्रुखाबाद। दीपावली पर फर्रुखाबाद विकास मंच ने मिष्ठान वितरित कर करीब पंद्रह सौ परिवारों में मिठास घोल दी है। अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने कहा कि उनकी आखिरी सांस तक जनता को समर्पित है।उसके बाद आने वाली उनकी पीढ़ियां आम जनता के लिए काम करेगी। वहीं अब अग्रवाल परिवार की तीसरी पीढ़ी भी जनता के लिए समर्पित हो चुकी है। मोहन अग्रवाल के पुत्र वासु अग्रवाल भी जन सेवा के कार्य में जुड़ चुके हैं।वह लगातार दूसरी बार दीपावली पर अपने पिता के साथ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे।युवाओं को शिक्षा रोजगार, तकनीकी के विषयों पर प्रेरित करते दिखे।

शहर की कांशीराम कालोनी में रविवार शाम को फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल की स्मृति में मिस्ठान वितरण हुआ।
कालोनी के करीब एक हजार लोगों को पहले से टोकन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मऊदरवाजा को सम्मानित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
थानाध्यक्ष ने कहा की हम सभी को अपने आस पास के जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। दीपावली से पूर्व मिठाई वितरण कर फर्रुखाबाद विकास मंच ने मिठास घोली है। वह आम जनता से अपील करते हैं कि शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मना कर इस मिठास को कायम रखें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। मिशन शक्ति के तहत भी उन्होंने वहां पर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने कहा की योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद कानून दुरुस्त हुई है। मोहन अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता स्व.सुरेश चंद्र अग्रवाल ने वर्ष 2006 से एस आर कोल्ड स्टोरेज के आसपास रहने वाले मलिन बस्तियों के लोगों को दीपावली पर मिष्ठान वितरित कर त्योहार मनाना शुरू किया। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज वह यह कारवां यहां तक ले आए हैं। लगभग 2000 से अधिक परिवारों के 5000 लोगों के साथ दीपावली की खुशियां बांट पा रहे हैं। युवाओं से अपील करते हुए कहा की पढ़ाई करे, व्यापार करे, नौकरी करे। किसी भी कीमत पर खाली न बैठे।

समाजसेवी मोहन अग्रवाल के पुत्र वासु अग्रवाल ने कहा की उन्हें उनके पिताजी और उनके बाबा से लोगों की मदद करने की प्रेरणा मिली है।
कार्यक्रम की व्यवस्थ हिमांशु गुप्ता राहुल जैन अमन जैन, इशांत साध ,अवनीश गुप्ता,आकाश गुप्ता, तालिब ने संभाली।कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here