शहर में जल्द शुरू होगा निशुल्क अस्पताल
फर्रुखाबाद। एस. एन .साध ट्रस्ट के बैनर तले समाज सेवी चिकित्सक डॉक्टर रजनी के संयोजन में निशुल्क दिव्यांग जन सहायता शिविर का आयोजन 12 ,13 व 14 फरवरी को सेवा केन्द्र फैंसी हाउस एन ए के पी डिग्री कॉलेज के सामने होगा।इस संदर्भ में ट्रस्ट के प्रमुख राकेश साध ने बताया कि शीघ्र ही एक निशुल्क अस्पताल का संचालन शुरू किया जाएगा जिसमें सभी चिकित्साएं मुफ्त होंगी।
उन्होंने बताया कि बारह फरवरी से लगने वाले शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डा.सुबोध वर्मा एवं ना कान व गला रोग विशेषज्ञ डा.शिखर सक्सेना स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ भी उपलब्ध कराए जाएंगे इसके अलावा जरूरतमंदों को कान की मशीन, कैलीपर, बैसाखी,व अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जायेंगे। तीनों दिन सुबह नौ बजे से दो बजे तक पंजीकरण होंगे। दिव्यांग जन जरूरी कागजात सहित आकर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अगला कैंप 6 माह बाद आयोजित होगा।मूक बधिरों के लिए आपरेशन की व्यवस्था भी की जाएगी।
इस अवसर पर समाजसेवी दीपिका त्रिपाठी, गुंजा जैन, अमर साध,उदय बाथम, रोहित गर्ग,डा.सुबोध वर्मा व अन्य सहयोगी जन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here