35.9 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

थाना शमसाबाद का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Must read

फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात तथा थाना कार्यालय का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए महिलाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अपराध रजिस्टर, आगन्तुक पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, अनुरक्षण कार्य नियमित कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए भी कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के अवसर पर संबंधित अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article