फर्रुखाबाद। लोहाई रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में जिला उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, साथ ही व्यापारी हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया कि मनोज राठौर को मंत्री, तोषित प्रीत सिंह को उपाध्यक्ष, विकास दुबे को मंत्री, नवनीत सिंह, आलोक अवस्थी को उपाध्यक्ष, विनय रस्तोगी को मंत्री, अशोक गुप्ता को मंत्री, प्रशांत वर्मा को मंत्री तथा अनिल सक्सेना को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हित में संघर्ष करता रहा है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कई ऐसी समस्याएं हैं जो आम जनमानस और व्यापारियों को प्रभावित करती हैं, जिनके समाधान के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।
उन्होंने गैस की किल्लत के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समस्या केवल स्थानीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़ी हुई है। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों और हाकरों से अपील की कि वे उपभोक्ताओं को सुगमता से गैस उपलब्ध कराएं, ताकि बाजार में किसी प्रकार का कृत्रिम अभाव न उत्पन्न हो।
बैठक में जिला महामंत्री नरेश चंद्र पालीवाल, गोविंदा अवस्थी, संजय रस्तोगी, नवनीत मिश्रा सहित जिला कार्यकारिणी के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।


