21.6 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण, फार्म-6 की प्रगति जानी

Must read

शाहजहांपुर: विशेष अभियान दिवस रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 135-शाहजहांपुर के बूथ संख्या 274 से 276 (कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी) तथा देवी प्रसाद इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 267 से 270 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त फार्म-6 की स्थिति और प्रगति की जानकारी ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि जनसामान्य से दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए। विशेष अभियान दिवस के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा बीएलओ सुपरवाइजरों द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण किया गया। आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत दावा-आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने और सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में रविवार को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित हुआ। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था रही, जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की गई। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों से फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित) भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराया गया। साथ ही ECINET मोबाइल एप्लीकेशन अथवा voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध रही। मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए फार्म-8 भरने की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article