16 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

भंडारे में डीजे बजाने को लेकर विवाद, तोड़फोड़ के बाद गांव में पुलिस तैनात

Must read

 

बदायूंl जिले के थाना बिनावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत उसैता के मुजरा गांव मुड़िया स्थित देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार से शनिवार तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। पाठ के समापन के बाद शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें डीजे पर भजन बजाए जा रहे थे। इसी दौरान डीजे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, भंडारे के समय गांव के ही गैर समुदाय के करीब 20 से 25 लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और डीजे बंद कराने को लेकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान डीजे, कुर्सियों समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ की गई, जिससे भंडारे में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया गया कि मंदिर के पास मुस्लिम बस्ती होने और परिसर में जगह कम होने के कारण गांव के ही अशोक के मकान में खुले स्थान पर भंडारे की व्यवस्था की गई थी। आसपास के गांवों को मिलाकर करीब 5000 लोगों के लिए भोजन की तैयारी थी, जबकि घटना के समय करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे। हंगामे के बाद भय के कारण लोग जान बचाकर मौके से भाग निकले।

सूचना मिलने पर थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख हंगामा कर रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कर दी है। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article