37.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

श्री राम विविध कला केंद्र की बैठक में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी पर चर्चा

Must read

फर्रुखाबाद। श्री राम विविध कला केंद्र की बैठक में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा को भव्य बनाने की रणनीति रूपरेखा बनाई गई।

बैठक में यात्रा समिति का गठन किया गया जिसमें संदीप दीक्षित को अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही दीपक मिश्रा को यात्रा की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई। श्री राम विविध कला केंद्र के संस्थापक निदेशक विजय दुबे मटर लाल ने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार यात्रा को और भी भव्य बनाया जाएगा। हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि सभी समस्या अपनी बड़ी तादाद में यात्रा में भागीदारी करें। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि वार्ड स्तर पर पहुंचकर यात्रा में लोगों की भीड़ का एकत्रित की जानी चाहिए और सनातन की ताकत का इजहार किया जाना चाहिए। व्यापार मंडल की महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला ने कहा की यात्रा में महिला मंडल बड़ी तादाद में भागीदारी करेगा व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी ने कहा की यात्रा वाले दिन नगर पालिका आवारा जानवरों पर नियंत्रण की व्यवस्था करे और बिजली विभाग रास्ते में पड़ने वाले तारों की व्यवस्था करे ताकि कोई अनहोनी घटना न घटे।

बैठक में सुबोध शुक्ला संजीव वर्मा नेहा मिश्रा आशीष मिश्रा अमन दुबे रिंकू राठौर सीता भदोरिया अमित शाक्य शिवम पांडे हरि दुबे राहुल तिवारी, तबियत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। बताते चलें चलने की 26 मार्च को रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article