36.5 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

उबरिया मंदिर पर दबंगों ने दिव्यांग धर्मवीर दास पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

Must read

शाहजहाँपुर: ग्राम मीरपुर निवासी विकलांग धर्मवीर दास (शिष्य शिवरामदास) ने कोतवाली जलालाबाद प्रभारी को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को उबरिया मंदिर पर भोजन बनाते समय ग्राम मिठहा के पारस, अखिलेश (पुत्र लदूरी), राजेश, बृजेश (पुत्र चन्द्रबक्श), दिनेश, अवधेश (पुत्र राजबहादुर सिंह) समेत कई दबंगों ने लाठी-डंडों, लात-घूसों से हमला किया।

हमलावरों ने उनके हाथ पर दांतों से काटा भी, जिससे गंभीर चोटें आईं।धर्मवीर दास, जो अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा मथुरा-वृन्दावन के कार्यकर्ता हैं, ने कहा कि पहले दी गई शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस को पत्र देकर हमलावरों पर कठोर एक्शन, रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है। प्रार्थी ने जान-माल के खतरे का हवाला देते हुए तत्काल जांच की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि वह बाबाओ के लफड़े से दूर रहती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article