36 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

डीआईजी हरीश चंदर ने पुलिस लाइन पहुंच जांची पुलिसिंग

Must read

– अभिलेखों से लेकर हथियार रखरखाओ और कार्यप्रणाली को गहनता से देखा
– क़ानून व्यवस्था और लॉ एंड आर्डर पर की समीक्षा

फर्रुखाबाद। डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चन्दर नें मंगलवार पुलिस लाइन पहुंच जिले किला और ऑर्डर और कानून व्यवस्था की समीक्षा की पुलिस लाइन, शस्त्रागार एवं आरटीसी पुलिस कार्यालय का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया।
उन्होंने अभिलेखों, दस्तावेजों, शस्त्रों के रखरखाव, कार्यालयी व्यवस्थाओं एवं पुलिस बल की कार्यप्रणाली को जाँचा ।
उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति, मेस व्यवस्था, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं ड्यूटी रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। शस्त्रागार में उन्होंने हथियारों की उपलब्धता, रखरखाव एवं सुरक्षा मानकों को देखा और सभी शस्त्रों के नियमित परीक्षण और रिकॉर्ड के सही संधारण पर विशेष जोर दिया।
इसके बाद उन्होंने आरटीसी (रीक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) कार्यालय में प्रशिक्षण से जुड़े अभिलेखों की जांच करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और संसाधनों का समुचित उपयोग अत्यंत आवश्यक है।
डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रूप से संधारित किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जांच या निरीक्षण के दौरान पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण में सक्रियता बढ़ाने तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी बल दिया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, अजय वर्मा तथा प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडे सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article