15 C
Lucknow
Sunday, February 15, 2026

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कहर, दूसरे शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 300 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Must read

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) इन दिनों बॉक्स ऑफिस (box office) पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई रणवीर सिंह की इस फिल्म ने न सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि दर्शकों की तारीफें बटोरने में भी बड़ी सफलता हासिल की है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर फिल्म के कई सीन वायरल हो रहे हैं, खासकर अक्षय खन्ना की दमदार एंट्री ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। उनकी परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी और ट्रीटमेंट की भी जमकर सराहना हो रही है।

अगर शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने धमाकेदार कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। दूसरे शनिवार को फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की है, जिससे मेकर्स और फैंस दोनों बेहद उत्साहित हैं।

5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने रिलीज के दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा धमाका किया। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने शनिवार को करीब 44 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 28 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह साफ हो गया था कि फिल्म लंबी रेस की घोड़ी साबित होगी।

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई। दूसरे शुक्रवार को ‘धुरंधर’ ने 32.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 44.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

अब तक फिल्म की कुल कमाई करीब 283.81 करोड़ रुपये हो चुकी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म दूसरे रविवार को 50 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है।

अगर रविवार को यह आंकड़ा हासिल हो जाता है, तो ‘धुरंधर’ दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

फिल्म की कहानी को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। फिल्म में कई हाई-वोल्टेज और संवेदनशील घटनाओं को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है।

अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत इस समय चर्चा में है। उनकी परफॉर्मेंस को फिल्म की जान बताया जा रहा है। वहीं रणवीर सिंह के अभिनय को भी दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है।

फिल्म में अर्जुन रामपाल और संजय दत्त ने भी अपने-अपने किरदारों में दमदार अभिनय किया है। इनके अलावा फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन सीक्वेंस भी दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहे हैं।

‘धुरंधर’ में संसद ब्लास्ट, मुंबई के ताज होटल पर हमला और प्लेन हाईजैक जैसी घटनाओं को दिखाया गया है। माना जा रहा था कि फिल्म मेजर मोहित शर्मा से प्रेरित है, हालांकि निर्देशक आदित्य धर ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके बावजूद फिल्म की कहानी और प्रस्तुति ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article