आर्मी पब्लिक स्कूल समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी एजेंसियां
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, आर्मी पब्लिक स्कूल को भेजे गए ई-मेल में गंभीर धमकी दी गई थी। स्कूल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एहतियातन छात्रों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
इसी क्रम में सलमान पब्लिक स्कूल और मीरा स्कूल को भी धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए। तीनों स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अभिभावकों में चिंता का माहौल देखा गया, जबकि प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण का भरोसा दिलाया है।
दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचकर हर कोने की जांच कर रही हैं। अब तक की जांच में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम नहीं लेना चाहतीं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे ई-मेल की सत्यता की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।राजधानी में बार-बार स्कूलों को मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जांच जारी है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क
तीन स्कूलों को फिर मिला धमकी भरा ई-मेल


