देव दीपावली काव्योत्सव एवं सम्मान समारोह 2 नवंबर को

0
50

फर्रुखाबाद। साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था बनी विनायक के तत्वावधान में स्मृति शेष कन्हैया लाल पांडेय की स्मृति में 2 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन घुमना स्थित राधा गोपाल मंदिर के सभागार में होगा। इस दौरान देव दीपावली काव्योत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय व बाहर के कवि दीपोत्सव पर आधारित काव्य पाठ करेंगे।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राज गौरव पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव, साहित्य के क्षेत्र में महेश पाल सिंह उपकारी ,नलिन श्रीवास्तव , पत्रकारिता के क्षेत्र में उपकार मणि उपकार, अभिनय के क्षेत्र में नवीन मिश्रा नब्बू व शिक्षा के क्षेत्र में अर्पण शाक्य को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 3:00 से रखा गया है जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉक्टर संतोष पांडेय करेंगे वह मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि डॉक्टर शिव ओम अंबर होंगे। उन्होंने सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर उसकी गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here