31 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग तेज, भाकियू ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

Must read

फर्रुखाबाद।
जनपद के शमशाबाद क्षेत्र में रेल सुविधाओं को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट ने शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मांग पत्र भेजा है। इसके साथ ही उक्त पत्र मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल को भी प्रेषित किया गया है।
भेजे गए मांग पत्र में संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा व उनके साथियों ने बताया कि फर्रुखाबाद से कासगंज के लिए सुबह 10:30 बजे चलने वाली 15040/41 एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर नहीं है, जबकि इससे पहले और बाद में चलने वाली कई ट्रेनों का यहां ठहराव होता है।
उन्होंने कहा कि यह ट्रेन सुबह के समय संचालित होने के कारण कासगंज और कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, लेकिन स्टेशन पर ठहराव न होने के चलते उन्हें अन्य स्टेशनों तक जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है या फिर गाड़ी बदलनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है।
मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि इस एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर कर दिया जाए तो इससे न केवल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इस संबंध में मंडल वाणिज्य निरीक्षक द्वारा भी रिपोर्ट संलग्न की गई है, जिसमें ठहराव से होने वाले लाभों का जिक्र किया गया है।
इस मांग पत्र पर अरुण कुमार, सौरभ दीक्षित, राहुल राजपूत, प्रदीप दीक्षित, संजय शर्मा, वेद प्रकाश, मुकेश कुमार सहित अन्य कई लोगों के हस्ताक्षर भी शामिल हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article