– जेपी नड्डा के आवास पर बैठक में गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद
नई दिल्ली।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आज पार्टी की कोर ग्रुप की बड़ी बैठक जारी है। बैठक में मुख्य रूप से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जा रही है।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े, विजय सिन्हा, और पार्टी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय तथा सम्राट चौधरी भी उपस्थित हैं।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में बिहार चुनाव रणनीति, संभावित उम्मीदवारों की सूची और गठबंधन से संबंधित पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। भाजपा नेतृत्व इस बैठक को बिहार चुनाव से पहले अहम रणनीतिक कदम के रूप में देख रहा है।




