CAQM ने दिल्ली का औसत AQI 384 दर्ज किया, कई क्षेत्रों में स्थिति गंभीर स्तर पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कई इलाकों में AQI 400 के पार रिकॉर्ड किया गया है, जो हवा की गुणवत्ता को ‘खराब’ और कुछ स्थानों पर ‘गंभीर’ श्रेणी में रखता है।
CAQM (Commission for Air Quality Management) के अनुसार दिल्ली का औसत AQI 384 दर्ज किया गया। हालांकि, अलग-अलग इलाकों में स्थिति और ज्यादा गंभीर है।
राजधानी के प्रमुख क्षेत्रों में दर्ज किया गया AQI इस प्रकार है, आनंद विहार – 408, अशोक विहार – 417, बवाना – 413, बुराड़ी – 403, चांदनी चौक – 408, द्वारका – 416, जहांगीरपुरी – 420, मुंडका – 436, नरेला – 405, नेहरू नगर – 425, ओखला – 407, पटपड़गंज – 408, पंजाबी बाग – 417, RK पुरम – 420, रोहिणी – 432, इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली के लगभग हर हिस्से में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से सांस संबंधी समस्याओं, आंखों में जलन और एलर्जी की शिकायतें बढ़ रही हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बच्चे, बुजुर्ग और सांस के मरीज घर से कम निकलें और बाहर जाने पर मास्क का उपयोग जरूर करें। प्रशासन द्वारा नियमों की कड़ाई से पालन और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर जोर दिया जा रहा है।






