25.4 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

नहर माइनर में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Must read

फतेहपुरl जिले के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव नहर माइनर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना खजुहा मुगल रोड स्थित परादान नहर कोठी के पीछे रामगंगा नहर माइनर की पटरी के नीचे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान रोहित उर्फ बेबी (पुत्र स्व. सुरेश भदौरिया) निवासी ग्राम बहरौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी का काम करता था और इन दिनों अपनी ननिहाल में रह रहा था। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

परिजनों के अनुसार रोहित सोमवार शाम को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह नहर माइनर में उसका शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि रोहित की मौत नहर में गिरने और गहराई में चले जाने के कारण हुई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article