अमृतपुर फर्रुखाबाद| गैर विभागीय कार्यों के विरोध में आज ब्लाक राजेपुर के सचिवों ने सामूहिक सत्याग्रह किया और डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट) सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सौंप दिया। सचिवों का कहना है कि उन पर गैर विभागीय कार्यों के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिससे ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। सचिवों ने जिला अधिकारी महोदय फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर शिवसिंह, राघवेंद्र सिंह, मानवेंद्र प्रताप, नौशाद अहमद, राजीव सुमन, राजीव कुमार, मनीष यादव समेत अन्य सचिव मौजूद रहे।





