=पूर्व पालिका अध्यक्ष के घर में रो-रोकर बुरा हाल
=घायल बेटों को देख टूटा परिवार, हर चेहरे पर खौफ
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए भीषण विस्फोट के बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह पूरी तरह बदहवास नजर आईं। हादसे के बाद पूरे परिवार में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के समय दमयंती सिंह घर की छत पर पूजा कर रही थीं। अचानक तेज विस्फोट की आवाज सुनते ही वह घबराकर नीचे पहुंचीं, जहां उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। यह दृश्य देखते ही वह रोने-बिलखने लगीं और बार-बार बेहोश होने जैसी स्थिति में आ गईं। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, परिजन और आसपास के लोग घायलों को संभालने में जुट गए। परिवार के अन्य सदस्य भी सदमे में हैं और किसी की हालत सामान्य नहीं है। मकान के क्षतिग्रस्त होने और लगातार पुलिस-प्रशासन की आवाजाही के बीच पूरा घर सहमा हुआ है। हर व्यक्ति के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है।
इलाके में भी दहशत, लोग बोले—ऐसा धमाका पहले कभी नहीं सुनास्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि कुछ पल के लिए लगा जैसे बम फटा हो । घटना के बाद से मोहल्ले में डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
धमाके के बाद बदहवास हुईं दमयंती सिंह, परिवार में दहशत का माहौल


