दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

0
69

रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे, जिसके बाद एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दारोगा समेत कुल पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में हल्के के दारोगा, बीट सिपाही और पीआरबी टीम के पुलिसकर्मी शामिल हैं। विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
वहीं, इस सनसनीखेज वारदात में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एसपी ने साफ कहा है कि लापरवाही या अपराधियों से मिलीभगत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर स्तर पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here