15 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

दलित के हत्यारों की आठ माह बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, एएसपी से गुहार

Must read

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। आठ माह बाद छात्र के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से दलित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो गया है पीडि़त भाई ने अपर पुलिस अधीक्षक से आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। एएसपी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान के ग्राम मथर निवासी मुकेश दिवाकर ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि छोटा भाई अमन व शिवा फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला में बीके तिवारी के मकान में रहकर आर्मी की कोचिंग करते थे 8 फरवरी 2024 को अमर का शव कमरे में मृत अवस्था में मिला था छोटे भाई शिवा ने बताया कि गांव की एक युवती से अमन का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हो गई थी अमर को उसके चाचा छोटेलाल, राम मिस्टर, ओमा,संदीप ने जान से मारने की धमकी दी थी।
डर से अमर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है भाई के बार बार तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं था उसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 15 मार्च 2024 को प्रेमिका सहित 5 के खिलाफ हत्या, षड्यंत, एससीएसटी एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था आज 8 माह बीत चुके हैं अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है आरोपी खुलेआम परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। विवश होकर पीडि़त परिवार सहित पलायन करने को मजबूर हैं अपर पुलिस अधीक्षक ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article