फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज के गांव जिज पुरा राय पुर खास में मनचलों ने दलित किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया व आग लगाकर उसे जला दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई ।उसेअस्पताल लाया गया जहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
पीड़िता के भाई ने दी गयी तहरीर में कहा कि उसकी बहन को गोपाल शाक्य निवासी ग्राम झकरई थाना अलीगंज जिला एटा एवं एक अन्य अपने साथी के साथ आए दिन बाजार आते-जाते समय अस्लील बातें करके परेशान करते थे जिसकी शिकायत उनके घर पर की लेकिन वह लोग अस्लील हरकतों से वाज नहीं आये। गत दिवस मंगलवार को आरोपी नाजायज हथियार लेकर आये और पीड़ित की बहन के साथ जबरदस्ती करने का प्रसास करने लगे ।
बहन के विरोध करने एवं चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया वह आग लगा दी और कहने लगे चमरिया तुझे बदशक्ल कर देंगे कर देंगे। आज से पीड़ित की बहन गंभीर रूप से जल गई जिससे गांव वालों ने भी देखा पीड़ित की चाची ने मौके पर पहुंचकर बचाया और पीड़ित को सूचना दी। झुलसी अवस्था में पीड़िता को अस्पताल लाया गया जहां से आदत गंभीर होने पर उसे सफाई रेफर कर दिया गया।
उसको मुल्जिमानों ने यह कहते हुए पेट्रोल डालकर जलाते हुये कहने लगे कि चमरिया तेरी सूरत से तुझे बदसूरत कर देंगे यह कहते हुए मौके से फरार हो गये खेत पर जा रही ज्योति पत्नी गुरुजीत सिंह जो कि पीडिता की चाची घटना स्थल पर पहुंची तब सारी बात नीलम ने बताई फिर घर वालों ने सूचना प्रार्थी को दी फिर प्रार्थी तुरन्त मौके पर पहुंचा तब प्रार्थी की बहन ने प्रार्थी को आप बीती बताई तुरन्त प्रार्थी व अन्य परिवार के लोग सामुदायिक स्वसस्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुये लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रिफर कर दिया वहां से भी सैफई रिफर कर दिया गया।
पीड़ित ने कहा कि घटना से पूर्व की घटना के सम्बन्ध में मुल्जिमानों के घर शिकायत की थी उस समय गाव के चंद्रशेखर उर्फ करन पुत्र महेश चन्द्र, मोहित पुत्र सुबेदार, अवनीश पुत्र कुंवर सिंह उर्फ पप्पू जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।


