IGL गैस बिल अपडेट के नाम पर APK फाइल भेजकर की गई ठगी
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने एक बार फिर आम नागरिक को निशाना बनाते हुए IGL गैस बिल अपडेट के नाम पर बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। ठगों ने वसुंधरा सेक्टर-17A निवासी क्रांतिलाल से दो क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कुल 4 लाख 45 हजार 404 रुपये की ठगी कर ली।
जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने पीड़ित को गैस बिल अपडेट करने का झांसा देकर एक APK फाइल भेजी। जैसे ही पीड़ित ने फाइल डाउनलोड की, ठगों को उसके मोबाइल और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच मिल गई।
इसके बाद साइबर अपराधियों ने चार बार में क्रेडिट कार्ड से रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब बैंक से लेनदेन के मैसेज मिले, तब उसे ठगी का एहसास हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से ठगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या APK फाइल को डाउनलोड न करें और गैस, बिजली या बैंक से जुड़े किसी भी अपडेट की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से ही प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here