नारकोटिक्स पर उगाही के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
लखनऊ| कफ सिरप प्रकरण में नाम सामने आने के बाद आरोपी शुभम जायसवाल ने एक वीडियो जारी करके मामले में नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में शुभम ने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों पर अवैध धन उगाही के गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि अधिकारियों के दबाव में गाजियाबाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि पूरे प्रकरण को अनुचित तरीके से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
शुभम जायसवाल ने दावा किया कि वह अबॉट कंपनी के वैध लाइसेंस के आधार पर ही कफ सिरप की खरीद-फरोख्त करता रहा है। उसने सवाल उठाया कि “यदि मैं गलत हूं, तो फिर अबॉट कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?”
साथ ही उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और फर्जी बताते हुए कहा कि उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
सदन में इस मुद्दे के उठाए जाने पर शुभम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपील की कि “कृपया कोई गलत मुद्दा सदन में न उठाएं।”
उसने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि सच सामने आएगा और उसे न्याय मिलेगा।




