34 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

गैस सिलिंडर के लिए मारामारी, एजेंसी पर उमड़ी भीड़, पुलिस तैनात

Must read

 

अमरोहा। गजरौला क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले करीब एक सप्ताह से सिलिंडर की किल्लत के चलते लोगों को घंटों लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, जिसके बाद भी उन्हें काफी मशक्कत के बाद ही गैस मिल पा रही है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गैस एजेंसियों पर पुलिस की तैनाती करनी पड़ी है। उपभोक्ताओं के हंगामे को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में वाउचर बांटे जा रहे हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। गजरौला में घरेलू गैस सिलिंडर की तीन एजेंसियां हैं, जिनसे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जुड़े हुए हैं।

बताया जा रहा है कि काजला गैस एजेंसी पर हालात सबसे ज्यादा बिगड़ गए, जहां उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति इतनी खराब हो गई कि पुलिसकर्मियों को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक सिपाही के रोकने के बावजूद कई लोग एजेंसी के कार्यालय के अंदर घुस गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें कई दिनों से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article