फर्रुखाबाद। मानवता के देवता कहे जाने वाले प्रभु ईसा मसीह के अवतरण दिवस क्रिसमस डे के कार्यक्रम गिरजाघर में शुरू हो गए। दिन में कार्यक्रम और शाम के समय चर्च कंपाउंड में केरल सॉन्ग की धूम मची हुई है।
दूर एक तारा…मसीही गीत गाकर मनाई कैंडल लाइट सर्विस सीएनआई चर्च में मची धूम, उत्साह व उल्लास के साथ खुशी का इजहार करते गाए, मुक्ति का दाता तारणहारा…खामोश रातों की ठंडी हवाओं..दूर एक तारा..जैसे खुशी का इजहार करते मसीही गीत को सीएन आई चर्च में कैंडल लाइन सर्विस (आराधना) की जीनत बने। रेव्ह. मनोज कुमार, रेव्ह स्टीफन मेसी ने विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। सीएनआई बढ़पुर चर्च में प्रभु यीशु की शान में मधुर गीत प्रस्तुत किए गए। वाद्य यंत्रों के साथ जब क्वॉयर ने इन गीतों को गाया तो चर्च में उल्लास दिखा। चर्च के पास्टर मनोज कुमार ने प्रभु यीशु मसीह का शुभ संदेश सुनाया। शुरुआत प्रार्थना से हुई।
एक के बाद एक मसीही गीत गाए। यह प्रभु यीशु के आने का शुभ संदेश था। इस अवसर पर कैंडल जलाई गईं। क्रिसमस ट्री भी आकर्षक लग रहा था। सेंटा क्लाज ने उपहार बांटे। देर शाम तक यहां उत्साह व उल्लास में लोग डूबे रहे। टी, कॉफी और स्नैक्स का आनन्द लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here