शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अटसलिया पुल के नीचे से आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फारुक पुत्र लल्लू, निवासी मोहल्ला मोहम्मदजई ईदगाह, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध पौनिया (315 बोर) तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। यह गिरफ्तारी 08 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


