19 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

नाला खुदाई के नाम पर गरीबों के आशियाने ढहाने पहुंचे निगम कर्मी, कांग्रेस के विरोध पर रुकी कार्रवाई

Must read

 

शाहजहांपुर। नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मामूडी ककरा स्थित पुरानी व खाली पड़ी रेलवे लाइन किनारे बसे गरीब बेघर परिवारों के आशियानों पर बुधवार को कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि नाला खुदाई के नाम पर नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे और बांस-बल्लियों व पन्नी से बने झोपड़ों को गिराने लगे। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गरीब परिवार खुद को बेघर होने से बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस समय मौसम लगातार खराब चल रहा है और कभी भी बारिश हो सकती है। ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों के घर उजाड़ना अमानवीय है।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि “पुरानी गलतियों को लोग भूले नहीं हैं, ऐसे में संवेदनशीलता के साथ काम करने की जरूरत है। विकास के नाम पर जनता को परेशान करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रजनीश गुप्ता ने संबंधित अधिकारी से फोन पर वार्ता कर इन परिवारों के लिए उचित व्यवस्था होने तक कार्रवाई रोकने की मांग की। इसके बाद जेसीबी द्वारा चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई को तत्काल रोक दिया गया। मौके पर अनिल श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, वकार आलम, अफजाल खान, सईद अंसारी व प्रत्यूष मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article