23 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, कार्रवाई की मांग

Must read

 

हमीरपुर

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है।

 

जानकारी के अनुसार, इचौली गांव निवासी श्याम वर्मा पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कथित रूप से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया। संगठन का कहना है कि इस तरह की सामग्री सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है।

 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद संगठन के सदस्यों ने इचौली चौकी में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि समाज में तनाव फैलाने वाली किसी भी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

 

महासभा ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले में तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

वहीं पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि मामले की जांच सीओ मौदहा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article