34 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

लक्ष्मीबाई पार्क में मूर्ति स्थापना पर विवाद, पार्क खोलने से नगर निगम का इनकार

Must read

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को लेकर संस्था और प्रशासन आमने-सामने
झांसी। नवाबबाद थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीबाई पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की भव्य प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में कर्मयोगी संस्था और नगर निगम प्रशासन के बीच तनातनी की स्थिति बन गई है।
संस्था का दावा है कि उन्होंने प्रतिमा स्थापना के लिए संबंधित विभागों से अनुमति प्राप्त कर ली थी। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा पार्क खोलने से इनकार कर दिया गया, जिससे संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
बताया जा रहा है कि कर्मयोगी संस्था द्वारा पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की गई थी, लेकिन ऐन मौके पर प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है।
मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी सतर्क हो गई है, ताकि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article