35 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर विवाद, मौलाना के बयान से बढ़ा आक्रोश

Must read

– गौकशी कानून का जिक्र करते समय मौलाना अब्दुल्ला सलीम की आपत्तिजनक टिप्पणी पर मचा बवाल

लखनऊ। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान को लेकर कई जगहों पर लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि मौलाना ने गौकशी से जुड़े कानून का जिक्र करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर टिप्पणी की और इस दौरान कुछ विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया। बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

लोगों का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है और इससे सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है। कई संगठनों और नेताओं ने भी इस बयान की निंदा की है।

विवादित टिप्पणी सामने आने के बाद विभिन्न स्थानों पर विरोध की आवाजें उठने लगी हैं। कई लोगों ने मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि इस तरह के बयान समाज में अनावश्यक तनाव पैदा करते हैं।

फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और लोग मौलाना के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article