23 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Must read

 

 

फतेहपुर जिले के ज्वाला गंज चौराहे पर शुक्रवार को जिला और शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और जोरदार प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और भाजपा सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। पुतला दहन के बाद माहौल में काफी देर तक राजनीतिक तनाव और नारेबाजी बनी रही।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों का समूह है और चरित्रहीनता उसका प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने हिमंता बिस्वा सरमा को अपराधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले को लगातार उठाती रहेगी और उन्हें बचने नहीं देगी।

 

शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उसे “लुटेरी सरकार” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है, जबकि कथित भ्रष्ट नेताओं को संरक्षण दिया जा रहा है।

 

पार्टी प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए हिमंता बिस्वा सरमा की विदेश में कथित संपत्ति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि वह खुद को ईमानदार मानते हैं तो इस संपत्ति के स्रोतों की जानकारी सार्वजनिक करें।

 

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पूरे मामले की जांच की मांग की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article