24 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

कांग्रेस जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा से कर रही है संघर्ष: रामनिवास

Must read

फिरोजाबाद। कांग्रेस ने लोगो की समस्याओं और परेशानियों को दूर करने के लिये हमेशा संघर्ष किया है जो आज भी जारी है भाजपा , सपा , बसपा लोगो को गुमराह करके सत्ता हथियाने के लिये झूंठ , फरेब और नफ़रत की राजनीति करती हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने गढी दरिगपुर मातारानी प्रांगण में आयोजित बैठक में कहा कि राजनीति का अर्थ पीड़ितो , शोषितों और जरुरतमंदो की सेवा करते हुये सभी को बेहतर शिक्षा , स्वास्थ , भोजन उपलब्ध कराकर उन्हें मुलभुत सुबिधायें उपलब्ध करानी चाहिए साथ ही देश एवं देशवासियों के सम्मान और स्वाभिमान बनाये रखने की जिम्मेदारी है जिसे कांग्रेस शुरू से ही करती चली आ रही है परन्तु वर्तमान सरकारें जनता के विकास और खुशहाली पर कार्य न करके सत्ता में बने रहने के लिये जाति के नामपर , धर्म के नामपर , हिंदुस्तान – पाकिस्तान के नामपर नफ़रत फैलाकर लोगो को गुमराह करके उन्हें आपस में लड़ाने का काम तथा देश को कमजोर करने का काम कर रही हैं जो अब जनता भी समझ चुकी है और कांग्रेस की तरफ आशाभरी नजर से देख रही है। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी , किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव , ज़िला महासचिव अनिल यादव , जिला सचिव संजय यादव , पूर्व एडीओ हरिशंकर शर्मा मण्डल अध्यक्ष दिलीप यादव ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर शुगरसिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, सुभाष चन्द्र, कुलदीप यादव, विमल कुमार , सुरेश पाल , पुष्पेंद्र यादव , मुकेश कुमार , भूपेंद्र सिंह , सर्वेश कुमार , राजीवकुमार , विजयकुमार , केशवदेव , कृष्णकांत , सत्यवीर , विजयवीर , योगेंद्र सिंह , आकाश , अनिकेत , रामकुमार सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article