फर्रुखाबाद।आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के अध्यक्षीय कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्री यादव एवं जिला महासचिव इलियास मंसूरी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने जिलाध्यक्ष एवं जिला महासचिव को पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की तथा सक्रियता से तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने की बधाई दी।
पार्टी के जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के इस कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं जिला महासचिव मंसूरी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा आप सबके सहयोग और संघर्षमयी यात्रा से यह गौरवमयी 3 वर्ष पूर्ण हुए हैं यह तीन वर्ष बहुत ही बेमिसाल रहे अब आगे हम सभी को 2027 के लिए कमर कसनी है।पीडीए आंदोलन के माध्यम से इस प्रदेश में पीडीए सरकार बने और समाज के अंतिम पायदान तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जा सके। पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत ने कहा हमने पहले भी 2012 में चंद्रपाल सिंह के अध्यक्ष कार्यकाल में जनपद की चारों सीटों को जीता था आने वाले 2027 में फिर जनपद की चारों सीटों को जीतेंगे ।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि चंद्रपाल सिंह यादव ने जिलाध्यक्ष के रूप में 3 वर्षों में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाया है। जिलाध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन एवं महासचिव इलियास मंसूरी के कुशल प्रबंधन की बदौलत ही आज जिले में समाजवादी पार्टी का संगठन बहुत ही मजबूती के साथ जमीन पर काम कर रहा है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव शिवशंकर शर्मा, जिला सचिव बीके गंगवार, जिला सचिव विनीत परमार, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, प्रदेश सचिव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा अफजाल अहमद फारुकी, महानगर अध्यक्ष युवजन सभा मुजाहिद अंसारी, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा कमल हसन, जिला महासचिव अल्पसंख्यक सभा जुल्फिकार अब्बास जैदी, राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी अशोक अंबेडकर, सभासद मुदस्सिर खान, अर्चित शर्मा, सुधीर यादव, विपिन पाल आदि पदाधिकारी साथी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सपा जिलाध्यक्ष महासचिव का अभिनंदन


