29 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

पुलिस का हाफ एनकाउंटर, गौकशी में शामिल बदमाश घायल

Must read

ककरा पुल के पास मुठभेड़, तमंचा-कारतूस बरामद
शाहजहांपुर। जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा पुल के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को घायल कर पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान भूरे उर्फ भूरिया बंजारा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गौकशी की घटनाओं में शामिल बताया जा रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध की घेराबंदी के दौरान बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब बदमाश के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article