एनयूएचएम का चार्ज हटाने पर विवाद, एसीएमओ बोले—‘व्यक्तिगत अपेक्षा पूरी न करने की सज़ा’सीएमओ ने कह‘मेरे पास सबूत हैं’
कानपुर। जिला स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर विवाद गहरा गया है। इस बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं एसीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने। विभाग में पहले भी कई बार प्रशासनिक टकराव की स्थिति बनी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के बीच यह सीधा टकराव मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।
डॉ. यूबी सिंह ने सीएमओ को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि,
व्यक्तिगत अपेक्षा पूरी न करने पर उनका चार्ज हटा दिया गया।
सीएमओ ने उनसे राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन का चार्ज वापस ले लिया।चार्ज हटाकर इसे लेवल-3 के जूनियर अधिकारी को दे दिया गया।
कार्यों में भेदभाव और अनुचित दबाव डाला जा रहा है।
एसीएमओ का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के विपरीत की गई है।सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने एसीएमओ के सभी आरोप खारिज कर दिए। उन्होंने कहा “एसीएमओ की शिकायतें निराधार हैं।
मेरे पास सभी प्रूफ और दस्तावेज मौजूद हैं।चार्ज बदली विभागीय नियमों के अनुसार की गई है।”
वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इस विवाद से स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई है।
जानकारी है कि मामला अब उच्च स्तर पर भेजा जा सकता है, जहां दोनों पक्षों के दस्तावेज और बयान की जांच की जाएगी।






