कृषि विश्वविद्यालय में शहीद आजाद को नमन, इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 06 मार्च 2026 को कानपुर दौरे के दौरान चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचकर महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी में आजाद के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता।
विश्वविद्यालय में लगभग 8 प्रमुख संकाय,करीब 8 से 10 हजार विद्यार्थी हैं।कृषि अनुसंधान केंद्र में कई कृषि विज्ञान केंद्र और शोध इकाइयां संचालित हैं। यहाँ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश में कृषि अनुसंधान और आधुनिक खेती के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भाजपा की समन्वय बैठक में भी शामिल हुए। इस बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, अभियानों को लेकर चर्चा की गई।
सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कानपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
कानपुर सांसद व मंत्री राकेश सचान को खास तरजीह
कानपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की समन्वय बैठक में कानपुर सांसद रमेश अवस्थी एवं प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान को विशेष महत्व दिया। बैठक के दौरान संगठन और विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा में राकेश सचान की सक्रिय भूमिका भी देखने को मिली।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास योजनाओं और कानपुर से जुड़े मुद्दों पर राकेश सचान से विस्तार से बातचीत की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच भी मंत्री राकेश सचान की मौजूदगी को खास अहमियत दी गई।
राजनीतिक हलकों में इसे कानपुर क्षेत्र में संगठन और विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्राथमिकता के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में राकेश सचान की भूमिका और महत्वपूर्ण हो सकती है।
कानपुर का होगा सर्वांगीण विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर दौरे के दौरान यह संदेश साफ दिखाई दिया कि सरकार शहर के सर्वांगीण विकास को लेकर गंभीर है। भाजपा की समन्वय बैठक में भी कानपुर के विकास कार्यों को लेकर विशेष चर्चा की गई।
मंत्री राकेश सचान से शहर से जुड़े विकास कार्यों, औद्योगिक विस्तार और आधारभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत बातचीत की गई। सूत्रों के अनुसार कानपुर में औद्योगिक निवेश, सड़क और यातायात व्यवस्था, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
सरकार की प्राथमिकता है कि कानपुर को एक बार फिर औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में मजबूत किया जाए। इसके लिए नए निवेश को आकर्षित करने, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।


