फसल बीमा व कृषक दुर्घटना कल्याण योजनाओं पर बोले मुख्यमंत्री, कहा—हर नुकसान की होगी भरपाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने यह बातें प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत लाभ वितरण कार्यक्रम में कही।
मुख्यमंत्री ने कहा,“सरकार किसानों की मदद कर रही है। किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिली है। किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजा गया है। किसान परिवारों को नुकसान की भरपाई की जा रही है।”उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और अन्य कारणों से फसल नुकसान होने पर बीमा योजना के तहत किसानों को राहत राशि प्रदान की जा रही है।बताया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,
प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान पर बीमा कवर,
प्रीमियम का बड़ा हिस्सा सरकार द्वारा वहन,
सीधे किसानों के बैंक खातों में मुआवजा,देगा वही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना
किसान की दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता देगी।पात्र परिवारों को निर्धारित मुआवजा राशि,
पारदर्शी प्रक्रिया से लाभ वितरण
पारदर्शिता पर जोर, देते हुए
सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने लाभ वितरण की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र किसानों को समयबद्ध तरीके से सहायता उपलब्ध कराई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य किसान की आय बढ़ाना और संकट के समय उसे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
किसानों को बिचौलियों से मुक्ति, सीधे खाते में पहुंचा पैसा: सीएम योगी


