मुख्यमंत्री योगी ने किया सशस्त्र सेना झंडा दिवस फ्लैग पिन व स्मारिका का विमोचन

0
26

शहीदों के परिजनों व सैनिक कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग, लखनऊ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर फ्लैग पिन और स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सेना के योगदान को शब्दों में बांधा नहीं जा सकता। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को दृढ़ता से निभाए।
कार्यक्रम में उपस्थित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झंडा दिवस से प्राप्त धनराशि का उपयोग पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों और दिव्यांग सैनिकों के हित में संचालित योजनाओं में किया जाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे फ्लैग डे के अवसर पर अधिक से अधिक योगदान देकर सैनिकों के मनोबल को सशक्त करें।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सैनिकों के सम्मान और पुनर्वास से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों के प्रति सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और नैतिक विरासत का हिस्सा है।”
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने अधिकारीगण को निर्देश दिए कि सैनिक कल्याण योजनाओं के लाभ सही पात्रों तक समयबद्ध ढंग से पहुँचाए जाएं और आमजन को इस अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here