पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम योगी ने कहा हम धैर्य खोते हैं, तभी असफल होते हैं

0
39

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा आयोजित नौ दिवसीय पुस्तक महोत्सव का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी पुस्तकें पढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के जीवन की सच्ची साथी होती हैं, जो सही दिशा और विचार देती हैं।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ का विशेष उल्लेख करते हुए कहा यह पुस्तक न केवल अकादमिक जीवन बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बिना तनाव सफलता पाने का मार्ग दिखाती है। विद्यार्थियों को इसे अवश्य पढ़ना चाहिए।योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने पाठ्यक्रम के साथ-साथ ऐसी पुस्तकें भी पढ़ें, जो सकारात्मक सोच और जीवन मूल्यों को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर अनुशासन, धैर्य और विचार की गहराई विकसित करता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की साहित्यिक परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए प्रो. रामदरश मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और फिराक गोरखपुरी, मुंशी प्रेमचंद, प्रो. विश्वनाथ तिवारी तथा गीताप्रेस गोरखपुर के योगदान को याद किया।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्राम सचिवालयों में एक पुस्तक कक्ष की स्थापना और मिशन कायाकल्प के तहत बेसिक विद्यालयों में पुस्तकालयों के विकास के लिए काम कर रही है, ताकि हर स्तर पर पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहन मिल सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है, बल्कि साहित्य और ज्ञान की भूमि भी है, और ऐसे पुस्तक मेले इस परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम बनते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here