परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त, अफसरों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश
लखनऊ/फतेहपुर। भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है।
सीएम ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए। घायलों को तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और अस्पताल प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
राज्य सरकार ने कहा है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।





