सीएम योगी को ‘घुसपैठिया’ कहने पर भाजपा का पलटवार, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले – “अखिलेश की छवि मसखरे जैसी बन चुकी है”

0
60

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “घुसपैठिया” कहे जाने वाले बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव अब गंभीर नेता नहीं रहे, उनकी छवि एक राजनीतिक मसखरे की बन चुकी है।
राकेश त्रिपाठी ने कहा, “अखिलेश यादव शायद संविधान नहीं पढ़े हैं, उन्हें संघीय ढांचे की समझ नहीं है। योगी आदित्यनाथ न केवल प्रदेश के हर जिले तक पहुंचे हैं, बल्कि उन्होंने विकास की योजनाओं से हर वर्ग को जोड़कर लोगों का जीवन स्तर उठाया है। यह ‘घुसपैठ’ नहीं, बल्कि जनता के दिलों में ‘विश्वास का प्रवेश’ है।”
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि विपक्ष के पास न तो मुद्दे बचे हैं, न नेतृत्व की स्थिरता। ऐसे में केवल विवादित बयानबाज़ी के जरिए सुर्खियाँ बटोरना उनकी आदत बन चुकी है।
त्रिपाठी ने यह भी कहा कि जनता जानती है कि योगी आदित्यनाथ ने पिछले सात वर्षों में कानून-व्यवस्था, विकास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है।
“सीएम योगी ने हर दिल तक विकास की घुसपैठ की है नफरत की नहीं,” उन्होंने जोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here