11 मार्च को गांधी प्रतिमा पर होगा विरोध प्रदर्शन, शहर में लगाए गए होर्डिंग
लखनऊ। मुख्यमंत्री की मां को लेकर कथित भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में राजधानी में प्रदर्शन की तैयारी शुरू हो गई है। इस मामले को लेकर कई स्थानों पर आक्रोश देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर 11 मार्च को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन पार्षद स्वदेश सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से मौलाना द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई जाएगी।
विरोध को लेकर शहर के कई प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग भी लगाए गए हैं, जिनके जरिए लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
सीएम की मां पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन की तैयारी


