मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कल्याण मंडपम में जलभराव

0
61

दीवारों में सीलन और खतरे का अड्डा बना बिजलीघर परिसर

नवाबगंज/ फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बने कल्याण मंडपम बारातघर की नई बिल्डिंग उद्घाटन के महज़ दस दिन बाद ही लापरवाही का शिकार होने लगी है। लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह आधुनिक इमारत बिजलीघर नवाबगंज 33/11 उपकेंद्र परिसर में तैयार की गई थी। लेकिन अब इसके दाईं ओर लगातार जलभराव हो रहा है, जिससे बिल्डिंग की दीवारों और बाउंड्री वॉल में सीलन दिखाई देने लगी है।लगातार जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बिजलीघर में काम करने वाले कर्मचारी परेशान हैं। इससे भी बड़ी समस्या यह है कि बिजलीघर परिसर में जलभराव के चलते किसी भी समय अंडरग्राउंड लाइन को अर्थिंग मिलकर बड़ा हादसा हो सकता है।एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि जलभराव के कारण उपखंड कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों समेत आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिजलीघर परिसर में किसी भी हाल में पानी जमा नहीं होना चाहिए, क्योंकि वहां 10 एमवीए और 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर पास ही लगे हुए हैं।सूत्रों के अनुसार, नगर पंचायत को इस समस्या की सूचना पहले ही भेज दी गई थी, लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बताया जा रहा है कि बिजलीघर से निकलने वाले पानी की पुलिया पर स्थानीय दबंगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिसके चलते उपकेंद्र परिसर में अक्सर पानी भर जाता है।इधर, कल्याण मंडपम की दीवारों के पास पानी भरे रहने से बाउंड्री वॉल में नमी और सीलन आ गई है, जिससे इमारत की मजबूती पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। उनका पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here