लखीमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 8 अप्रैल को लखीमपुर दौरा प्रस्तावित है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सभास्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में जिले के एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि किसी प्रकार की चूक न हो।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पलिया क्षेत्र में एक स्कूल कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
8 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ का दौरा, तैयारियां तेज


