21 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

चोरों के हौसले बुलंद फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग से 100 मीटर की दूरी पर होती रही चोरी रात भर पुलिस करती रही गस्त

Must read

अमृतपुर फर्रुखाबाद| सर्दी के आते ही चोरों ने ग्रामीणों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। जिसके चलते अब ग्रामीणों में चोरों का भय व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूजरपुर पमारान निवासी नन्हे पुत्र राम सिंह को प्रधानमंत्री लघु सिंचाई उद्योग के तहत सोलर पैनल मिले थे जिससे वहां सिंचाई का कार्य करते थे बीती रात वहां अपनी रिश्तेदारी में चले गए मौका पाते ही चोरों ने तीन सोलर प्लेट चोरी कर लिए साथ ही पास में लगी दूसरी समर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। साथ ही इस समय चोरों का आतंक क्षेत्र में बढ़ गया है बताया जा रहा है कि फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर पुलिस ग्रस्त करती रही वहीं 100 मीटर की दूरी पर सूर्य होती रही हालांकि यूथ इंडिया इस बात की पुष्टि नहीं करता लेकिन फिर भी लगातार चोरी होना एक समस्या बन गई है ग्रामीण परेशान है सर्द रातों मे परेशानियां जल रहे हैं इसी के साथ ही चोरों के द्वारा इस समय केवल क्यों ट्यूबवेलो को ही निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार चोरियां हो रही है। परेशान ग्रामीण पुलिस से अब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article