29.2 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

बंद घर को निशाना, चोरों ने लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

Must read

अलीगढ़। जनपद के क्वार्सी थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बंद पड़े घर को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी और आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात क्वार्सी थाना क्षेत्र के चिलकोरा इलाके की है। घर के मालिक कहीं बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के मुख्य गेट को नीचे से तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला।
बताया जा रहा है कि चोर करीब 60 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि सुराग जुटाए जा सकें। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त न के बराबर होती है, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article