फर्रुखाबाद। कोतवाली पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सवालों के कटघरे में खड़ी है। लोको रोड, भोलेपुर निवासी अजीत कुमार पुत्र स्वर्गीय मनोज, जो पंजाब नेशनल बैंक शाखा लाल गेट पर जनरेटर चलाने का काम करते हैं, उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP 76 AQ 0973) बीते 9 दिसंबर की शाम 6:37 बजे बैंक के ठीक सामने से चोरी हो गई।
पीड़ित ने उसी रात कोतवाली फर्रुखाबाद में तहरीर दे दी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो प्राथमिक दर्ज की और न ही चोरी हुई मोटरसाइकिल को खोजने की कोई गंभीर पहल की। स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़ित शारीरिक रूप से भी कमजोर है और लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है।जब इस मामले में चौकी घुमना इंचार्ज अमित गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं और तहरीर उनके पास पहुँची है। उनका यह भी कहना था कि तहरीर में कुछ गलतियां हैं, इसलिए मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया।
पुलिस का यह रवैया पीड़ित पर दोहरी मार जैसा है बाइक चोरी की पीड़ा अलग और न्याय पाने के लिए थाने में भुगतनी पड़ रही उपेक्षा अलग। घटनास्थल बैंक के सामने होने के बावजूद कार्रवाई न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here