थाना अध्यक्ष पर लगा चोरी करने वाले युवक को छोड़ने का आरोप आडियो हो रहा वायरल

0
26

अमृतपुर फर्रुखाबादl थाना अमृतपुर इस समय चर्चा का केंद्र बन गया है लगातार चोरियां हो रही है। फिर भी पुलिस कार्रवाई करने में पीछे दिख रही है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर निवासी छोटेलाल पुत्र हरिवंश ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि हमारे खेत पर लगा पंपसेट 18/10/25 को चोरी हो गया जिसके सम्बन्ध में अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी लेकिन जब काफी खोजबीन के बाद पता चला कि इसमें गांव के ही निवासी बड़े पुत्र महाराम और डम्मर नगला निवासी युवक ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है जब थाने से पुलिस पहुंची और युवको को पुलिस थाने पकड़ कर लाई लेकिन बाद में पुलिस ने देर रात्रि मे पुलिस ने युवकों को छोड़। पीड़ित ने बताया कि जब इस बात की जानकारी प्राप्त हुई तो तत्काल ही थाना अध्यक्ष से फोन कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। वहीं युवक खुलेआम घूम रहे हैं। वही अब पीड़ित बताना अध्यक्ष की बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
1 महीने के अंदर थाना क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं चोरों ने ट्यूबवेलों को निशाना बनाया है जिसमें कई एक बोरियों पर लगे सोलर पैनल भी चोरी कर ले गए हालांकि अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here