27 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Must read

लखनऊ/फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में तैनात नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार के निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके आकस्मिक निधन ने न केवल अधिकारियों बल्कि आम लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

संजय कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से प्रशासनिक व्यवस्था को भी एक बड़ी क्षति पहुंची है। सहकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया।

फिलहाल, प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताओं की तैयारी की जा रही है, जबकि पूरे जिले में शोक का माहौल बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article