कंपिलl थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने अपने ही पड़ोसी पर पति की गैरमौजूदगी में देर रात उसकी झोपड़ी में घुसकर गलत नीयत से धमकाने और छेड़छाड़ का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर में अकेली थी, तभी अचानक उसका पड़ोसी चोरी-छिपे अंदर आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने न केवल अश्लील हरकतें और अभद्र टिप्पणियां कीं, बल्कि उसे धमकाकर चुप रहने का दबाव भी बनाया। महिला ने हिम्मत जुटाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद गांव के लोग जागने लगे और यह देखकर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद महिला भयभीत हो गई और तुरंत न्याय की मांग लेकर सिवारा चौकी पहुंची।
पीड़िता ने सिवारा चौकी पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए आरोपी पर कड़ा शिकंजा कसने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। इस संबंध में सिवारा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है,




